देवर ने भाभी से किया रेप, अकेली देख बिगड़ी नियत

जान से मारने की धमकी दी.

Update: 2024-08-18 11:09 GMT
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, पति से विवाद के चलते मायके में रह रही विवाहिता के साथ देवर ने तमंचे के बल पर रेप किया। महिला का आरोप है कि वह अकेली थी उसका देवर घर में घुस आया। देवर ने उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी की शादी पास के गांव में हुई थी। ससुराल वालों से विवाद के चलते विवाहिता मायके में दादी के पास रहती है। 18 जून की दोपहर विवाहिता की दादी रिश्तेदारी में गई थी। तभी विवाहिता का देवर घर में घुस आया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी। दादी के वापस लौटने पर विवाहिता ने आपबीती सुनाई।
इस बीच विवाहिता का देवर अपने पिता और बहन के साथ उसके घर में घुस आया। विवाहिता और उसकी दादी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने मामले में विवाहिता के देवर, ससुर व ननद पर रिपोर्ट दर्ज की बात कही।
Tags:    

Similar News

-->