दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, शादी के पांच दिन बाद बदली नीयत

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-05-01 13:42 GMT
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां शादी के पांच दिन बाद ही एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। जब यह बात उसके दूल्हे को पता चली तो वह दंग रह गया। जानकारी के मुताबिक अभी युवती की विदाई नहीं हुई थी। उधर, लड़की के घर वालों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
ये मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक यहां की रहने वाली एक लड़की की शादी सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ तय हुई थी। 21 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में धूमधाम के साथ दोनों की शादी हुई। लड़की के पिता ने बताया कि उनके यहां शादी के 10 दिन बाद दुल्हन की विदाई करने का रिवाज है। सोमवार यानी 30 अप्रैल को विदाई होनी थी। इसे लेकर घर पर सारे कार्यक्रम चल रहे थे। जब परिजन युवती को लेने कमरे में पहुंचे तो वह गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और गांव के ही एक युवक पर भगाने का आरोप गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही विनय यादव नाम का युवक बेटी को काफी समय से परेशान करता था। जब उसे पता चला कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई है तो वह इससे नाराज हो गया और धमकी दी थी। उसी ने युवती को अपने साथ भगाया है। इस मामले में सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर युवक वियन यादव के खिलाफ पुलिस ने आरोपी युवक विनय यादव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में ले लिया है।
Tags:    

Similar News