BREAKING: महाकुंभ भगदड़ में घायल संत की इलाज के दौरान मौत

बड़ी खबर

Update: 2025-02-02 14:58 GMT
Fatehpur. फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर के रहने वाले एक संत विगत दिनों प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए थे। वहां पर मची भगदड़ में संत गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज प्रयागराज के एक अस्पताल में चलता रहा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भगदड़ में करीब 30 लोगों की जान भी गई थी। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी पोस्ट मजरे सुकेती गांव के रहने वाले संत अर्जुन सिंह पुत्र स्व-राम सिंह 70 वर्ष विगत दिनों प्रयागराज जिले में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए थे। वहां पर मौनी को मची भगदड़ में संत अर्जुन सिंह भीड़ के बीच फंस कर गंभीर रूप से घायल हो थे। जिनको प्रयागराज प्रशासन ने इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया था।


फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी पोस्ट मजरे सुकेती गांव के रहने वाले संत अर्जुन सिंह पुत्र स्व-राम सिंह 70 वर्ष विगत दिनों प्रयागराज जिले में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए थे। वहां पर मौनी को मची भगदड़ में संत अर्जुन सिंह भीड़ के बीच फंस कर गंभीर रूप से घायल हो थे। जिनको प्रयागराज प्रशासन ने इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फरीदाबाद टिकरी गांव के रहने वाले संत प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे और मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ में काफी चोट आने से संत का इलाज स्वरूप रानी अस्पताल में चल रहा था। संत का बीती रात इलाज दौरान मौत होने के बाद आज शव गांव पहुचा तो विधि विधान से उनके शव का अंतिम संस्कार गांव के लोगों के साथ मिलकर कर दिया गया। संत के मौत बाद जब शव गांव आया तो जानकारी हुई कि महाकुंभ गए थे। संत के मौत से गांव में सन्नता पसरा गया है।उनकी अंतिम यात्रा में पूरा गांव शामिल रहा।
Tags:    

Similar News

-->