विवाहिता की हत्या के बाद शव को जलाया, FIR दर्ज

बड़ी खबर

Update: 2025-02-02 17:23 GMT
Haspura. हसपुरा। हसपुरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। मृतका 22 साल की रिती कुमारी रघुनाथपुर गांव के रहने वाले सूबा लाल पासवान की पत्नी थी। विवाहिता की हत्या की बना किसी तरह उसके मायके वालों को लग गई। सूचना पाकर मायके वाले रघुनाथपुर गांव पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। लेकिन ससुराल वालों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर
मृतका
के पिता अरवल जिला के बातिलपुर गांव के रहने वाले प्रसिद्ध पासवान ने हसपुरा थाना में आवेदन देकर फिर दर्ज कराया है। उसने मृतक के पति, ससुर व चाचा ससुर समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुबा लाल पासवान तथा चाचा ससुर भोला पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला शनिवार का ही है। विवाहिता की हत्या कैसे की गई तथा हत्या का कारण क्या है, समेत अन्य बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। जल्द ही मामले का
खुलासा
करते हुए अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया है कि कुछ वर्ष पूर्व अपनी बेटी रीति की शादी उसने सूबालाल पासवान के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी। इस दौरान उन्होंने ससुराल वालों को उनकी मांग के अनुसार दाम दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चल इसके बाद ससुराल वाले अक्सर दहेज में रुपए की मांगों को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। कई बार रिश्तेदार के मदद से आपसी समझौता भी कराया गया लेकिन वे नहीं माने और अंत में उसकी बेटी की हत्या कर दी।
Tags:    

Similar News

-->