BREAKING: रैली के दौरान प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती
देखें VIDEO...
Aara. आरा। जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की आरा में एक जनसभा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंच पर भाषण से पहले उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर को रोड शो के दौरान पसलियों में चोट भी लगी है। बताया गया कि वे लोगों से मिलने के दौरान अपनी गाड़ी से बाहर झुके थे, तभी चोट लग गई।
इसके बावजूद वे सभा स्थल पहुंचे लेकिन तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें मंच से बिना संबोधन के ही रवाना होना पड़ा। प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने हाल ही में दावा किया था कि उनकी पार्टी बिहार की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और चुनाव से पहले या बाद में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ने की खबर से चिंता का माहौल है। पार्टी ने फिलहाल उनकी हालत को स्थिर बताया है।