BREAKING NEWS: दो नाबालिग लड़की के साथ सड़क पर छेड़छाड़, FIR दर्ज

बड़ी खबर

Update: 2024-08-21 14:01 GMT
Navi Mumbai. नवी मुंबई। नवी मुंबई में दो नाबालिग लड़की किसी काम से स्टेशनरी की दुकान जा रही थी. इसी बीच रास्ते में एक शख्स ने दोनों को रोक लिया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा. दोनों बच्चियों की उम्र 10 और 11 साल की थी. इसके बाद दोनों ने घर जाकर इसकी शिकायत कर दी। पीड़ित बच्चियों में से एक के पिता थाने पहुंचे और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो और भारतीय न्याय संहिता के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


आरोपी की पहचान संजय गायकवाड़ के रूप में की गई है. उसकी उम्र 48 साल है. 48 साल के संजय ने मंगलवार की रात 8 बजे के करीब रोड पर जा रही 10 और 11 साल की दो बच्चियों को रोककर उसके साथ छेड़खानी की थी. इसके बाद पीड़ित लड़कियों के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने दूसरे दिन बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.बच्चियों के साथ इस तरह सड़क पर चलते हुए छेड़खानी की घटना से लोगों में गुस्सा है. वहीं नवी मुंबई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->