BREAKING: हाइवे किनारे सो रहे परिवार पर भूमाफिया ने चलाया बुलडोजर, 5 गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2025-02-07 17:08 GMT
Bareilly. बरेली। यूपी के बरेली में भूमाफिया ने मकान पर कब्जा करने की नीयत से एक घर पर बुलडोजर चला दिया। उस समय घर के अंदर पूरा परिवार सो रहा था। बुलडोजर चलने के कारण परिवार के चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसकी सूचना जब पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को लगी तो एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों से मिलने के लिए अस्पताल गए। घायलों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 12 नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात खिलाफ रिपोर्ट कर ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी। शुक्रवार को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।

एक महिला का कहना है कि असलाह से लैस लोग बाईपास पर मकान और ज़मीन पर कब्जा करने के इरादे से अवैध रूप से जेसीबी लेकर पहुंच गए। उस समय परिवार के सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे। उन लोगों ने जेसीबी से मकान गिरा दिया। जिससे घर के अंदर सो रहे ससुर, पति और उसकी पुत्री घायल हो गए। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो उक्त दबंगों ने उनसे मारपीट की और पथराव शुरू कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और सीओ अरुण कुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये।

पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने थाने में 12 नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर हरीश चन्द्र पाल, सुरेंद्र कुमार, टीकम सिंह, मनोज शर्मा टीकम भाटी, मोहन सिंह, मो. आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक आफताब, जावेद व 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को अस्पताल भेजा गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दी। शुक्रवार को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
Tags:    

Similar News

-->