BREAKING: नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे चार मासूम, SDRF ने बरामद किए शव

बड़ी खबर

Update: 2025-07-22 15:34 GMT
Khagaria. खगड़िया। जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मलपा गांव में सोमवार को नहाने गए चार बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने भारी मशक्कत के बाद चारों बच्चों के शव पानी से बरामद कर लिए। मृतकों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं, जो आपस में चचेरे भाई-बहन थे।
मिली जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे प्राथमिक विद्यालय मलपा के छात्र-छात्राएं थे। सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद वे पास के खेत में पानी में नहाने चले गए थे। खेत के पास जेसीबी से खुदाई की गई मिट्टी से बने गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें गहराई का अंदाजा न होने के कारण सभी बच्चे डूब गए। घटना की जानकारी तब मिली जब उनके कपड़े खेत के पास पड़े मिले। परिजनों को शक हुआ और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी रवि राज भी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया।
मंगलवार को बच्चों के शव बरामद हुए, जिनकी पहचान 12 वर्षीय गोलू कुमार, 9 वर्षीय करन कुमार, 11 वर्षीय अंशु कुमारी और 10 वर्षीय अन्नू कुमारी के रूप में हुई है। गोलू और करन सगे भाई थे, जबकि अंशु और अन्नू सगी बहनें थीं। इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की है।
Tags:    

Similar News