New Delhi. नई दिल्ली। दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर वक्फ संशोधन कानून के लिए आभार व्यक्त किया. यह समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग थी. प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की सोच पर विश्वास प्रकट किया और इस अधिनियम को समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने सरकार के सहयोग के लिए भी आभार जताया, और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।
दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए वक्फ कानून को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। साथ ही इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। दाऊदी बोहरा समुदाय ने आगे प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विजन पर भी विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे इस सोच के साथ खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। बता दें कि दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल की पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे।