BREAKING: बीएसए का छापा, 3 प्रधानाध्यापक निलंबित

बड़ी खबर

Update: 2025-04-30 13:02 GMT
Barsathi. बरसठी। जिले के बरसठी ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में भारी अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की कम उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन में घोर लापरवाही, कम्पोजिट फंड के दुरुपयोग, शिक्षकों की गैरहाजिरी, और विद्यालयों की सफाई व्यवस्था में खामियां सामने आईं। कई विद्यालयों में खाना अब भी लकड़ी के चूल्हे पर पकाया जा रहा था, जबकि गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बनकट महुवारी, तिवारीपुर, बारीगांव, भैसहाँ, टकटैयाँ और मानिकपुर सहित कुल आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण में गंभीर लापरवाही मिलने पर तीन प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इनमें शामिल हैं राजेश यादव (प्रभारी प्रधानाध्यापक, बनकट महुवारी), स्वामीनाथ पाल (प्रभारी प्रधानाध्यापक, तिवारीपुर), मानिकचंद्र (प्रभारी प्रधानाध्यापक, बारीगांव)।इसके अलावा सैकड़ों शिक्षकों और शिक्षामित्रों का वेतन और मानदेय रोकने का आदेश भी जारी किया गया है। सभी से साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिक्षक निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को गंभीरता से लें, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप है और शिक्षकों में नाराजगी के साथ-साथ सतर्कता भी देखी जा रही है। वहीं इस कारवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
Tags:    

Similar News