मुंबई:  बीएमसी का किंग कौन....?आज इसका फैसला होने जाएगा. सुबह 10 बजे से मुंबई सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनाव की गिनती शुरू हो गई है. लेकिन सबकी नज़रें बीएमसी पर टिकी हैं. 277 वॉर्ड की मतगणना के लिये 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. बीएमसी में पिछले कई दशकों से शिवसेना हावी रही है लेकिन पार्टी के विभाजन के बाद ठाकरे बंधुओं के लिये ये चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. इस चुनाव के लिये ठाकरे बंधुओं ने एकता दिखाई है तो वहीं महायुति में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर ताल ठोकी है.

नवाब मलिक के भाई चुनाव हारे
एनसीपी शरद पवार के उम्मीदवार और नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक वार्ड 165 से चुनाव हार गए हैं. यहां से कांग्रेस के अशरफ आज़मी जीत गए हैं. इसके अलावा मुंबई में 7 उम्मीदवार विजेता घोषित किए गए हैं जिसमें शिवसेना के 3 उम्मीदवार शामिल हैं.
वार्ड नंबर 1 – रेखा यादव
(पहली उत्तर भारतीय महिला उम्मीदवार)
वार्ड नंबर 51 – वर्षा टेंबवलकर
वार्ड नंबर 163 – शैला लांडे
अन्य विजेता उम्मीदवार
वार्ड नंबर 2 – तेजस्विनी घोसालकर बीजेपी
वार्ड नंबर 214 – अजीत पाटिल (बीजेपी)
वार्ड नंबर 183 – आशा काले (धारावी)
शिवसेना ने खोला खाता
शिवसेना ने पहली जीत हासिल कर ली है. वार्ड-182, दादर से यूबीटी सेना के मिलिंद वैद्य ने बीजेपी के राजन पारकर को हरा दिया है. इसके अलावा वार्ड - 163 से शिंदे सेना की शैला लांडे जीत गई हैं जो विधायक दिलीप लांडे की पत्नी हैं. उन्होंने UBT उम्मीदवार संगीता सावंत को हराया.
पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में
बीएमसी का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में गया है. कांग्रेस की आशा काले वार्ड 184 से जीतीं उन्हें 1450 वोट मिले. आशा काले ने शिंदे सेना की वैशाली शेवाले और MNS की पारुबाई कटके को हराया. वहीं वार्ड नंबर 214 में बीजेपी के अजय पाटिल ने जीत हासिल कर ली है.

Tags: