दिल्ली पहुंचे भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन
BJP मुख्यलय में हुआ भव्य स्वागत
New Delhi. नई दिल्ली। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन आज दिल्ली पहुंचे। पार्टी सूत्रों के अनुसार नबीन का यह दौरा नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका पहला राजधानी दौरा है। दिल्ली पहुंचने के बाद नितिन नबीन ने सीधे पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय का रुख किया। वहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मुद्दों पर दिशा-निर्देश लेना और पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना है।
भाजपा नेतृत्व ने नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करते समय संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। नबीन के इस दौरे को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक कामकाज को जोड़ने का कार्य करेंगे। पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान आगामी अभियान, प्रदेशों में संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने नबीन को संगठन में उनके नए योगदान के लिए शुभकामनाएं दी।
विश्लेषकों का मानना है कि नबीन का यह दौरा पार्टी के आगामी चुनावों और संगठनात्मक सुधारों के दृष्टिकोण से अहम है। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान नबीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना है। उन्होंने आगे भी पार्टी के संगठनात्मक विकास और नीतिगत दिशा-निर्देशों पर काम जारी रखने का भरोसा दिलाया।