Hamirpur के रण में उतरे मंडी के भाजपाई

Update: 2024-07-02 11:51 GMT
Mandi. मंडी। हमीरपुर सदर सीट पर हो रहे उप चुनाव में मंडी के भाजपाइयों ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ सीट पर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं मंडी जिला सदर विस क्षेत्र से कई भाजपा पदाधिकारी हमीरपुर में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए डटे हुए हैं। नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट, पूर्व मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, पूर्व पार्षदों पुष्पराज कात्यायन, पूर्व पार्षद विशाल ठाकुर और पूर्व पार्षद बंंसीलाल
हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं।
इन सभी नेताओं को पार्टी ने शहरी क्षेत्र का जिम्मा दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चेतराम और बल्ह मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ग्रामीण क्षेत्रों में मोर्चा संभाले हुए हैं। नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी का मजबूत संगठन है और बड़ी जीत के लिए स्थानीय कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कांग्रेस सरकार के नकारात्मक रवैए से स्थानीय जनता में भारी रोष व्याप्त है और करारा जवाब इस उप चुनाव में वर्तमान सरकार को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के तानाशाही पूर्ण और सौतेले व्यवहार से आक्रोश में है। पिछले सोलह महीनों के कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य हमीरपुर में नहीं हुआ है। वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर वर्तमान सरकार ने धोखा युवाओं के साथ किया है।
Tags:    

Similar News

-->