चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Update: 2024-04-04 11:49 GMT
दाड़लाघाट। भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को झरना में त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से शिमला संसदीय लोकसभा प्रभारी श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे। शिमला लोकसभा के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, जिला प्रभारी मुनीष चौहान, पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा, जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में इस बार शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कश्यप रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचेंगे। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें पीएम मोदी की झोली में डाली जाएंगी। प्रदेश में होने वाले उप चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि जिस प्रकार देश में मोदी लहर चल रही है, उसको अर्की विधानसभा क्षेत्र के आमजन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। अपने-अपने क्षेत्र के बूथों में प्रत्येक मतदाता के पास पहुंचना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इस मौके पर जिला प्रभारी मुनीष चौहान, जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्की राकेश ठाकुर, मंडल प्रभारी अमित, जि़ला परिषद सदस्य आशा परिहार, हीरा कौशल, सोलन जि़ला भाजपा सचिव राकेश गौतम, ओपी गांधी, राजेश महाजन, रूप राम शर्मा, पुरुषोत्तम, डीके उपाध्याय, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव प्रतिभा कंवर, कला ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->