बूथ स्तर पर और मजबूत होगी BJP

Update: 2024-09-01 10:51 GMT
Banjar. बंजार। भाजपा द्वारा पूरे देश में संगठन को मजबूती देने व प्रसारित करने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में शनिवार को बंजार के अंबेडकर भवन में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बंजार भाजपा मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी मौजूद रहे। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य योजना पर मंथन किया। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सदस्यता अभियान एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है व देश में सबसे बड़े जनाधार वाली पार्टी बन कर केंद्रीय सत्ता में काबिज है। बूथ स्तर पर पार्टी की कार्यकारिणी ही वास्तव में पार्टी की रीढ़ है। बूथ स्तर पर नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए प्राथमिकता निर्धारित कर संगठनात्मक मज़बूती के लिए प्रयास करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कांग्रेस सरकार की नीयत व नीति को जनता आज बड़े अच्छे से जान
चुकी है व अक्रोशित है।

नए लोग भाजपा में जुडक़र जनहित की इस आस को और ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं। निश्चित तौर पर धरातल पर सदस्यता अभियान को पूरी लगन के साथ उतारा जाएगा व भाजपा के कुनवे को और बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद ने सदस्यता अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी तथा बंजार मंडल के सदस्यता अभियान को पूर्ण करने का आवाहन किया। इस दौरान भाजपा जिला कुल्लू के महामंत्री बलदेव महंत, मंडल अध्यक्ष परमानंद, महिला मोर्चा जिला कुल्लू की अध्यक्षा कमलेश शर्मा, मंडल महामंत्री जय सिंह ठाकुर, अमर ठाकुर, महिला मोर्चा बंजार मंडल अध्यक्षा दुर्गा ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष डूर सिंह ठाकुर, यशपाल डडवाल, आईटी जिला संयोजक मधुसूदन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, मंडल सचिव दीवान ठाकुर, गोपाल शर्मा, छापे राम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चिराग ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष यज्ञा ठाकुर व पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->