BJP प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफ़ा दिया

Update: 2026-07-31 04:53 GMT

दिल्ली। BJP प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफ़ा दिया। व्यक्तिगत कारण बताया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी के सामने प्रेसिडेंट पद का चुनाव लड़ने का मौक़ा नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ी थी। अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मालूम हो कि शाहजाद पूनावाला के भाई तहसील पूनावाला वर्तमान में कांग्रेस के पदाधिकारी है और कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में कार्यरत है, साथ ही शिया समुदाय से संबंध रखते है। और पुणे के जानेमाने उद्योगपति घराने से है। दिल्ली में भी कई कारोबार संचालित हो रहा है। इस खबर की अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।

X (पहले ट्विटर) पर उनके अपडेटेड बायो में BJP का कोई ज़िक्र नहीं है। हालाँकि, पूनावाला खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "आजीवन समर्थक" बताते हैं। शहज़ाद ने 2017 में कांग्रेस छोड़ने और उसके अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया को दिखावा बताने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। BJP में शामिल होने के बाद, शहज़ाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया था।



 


Tags:    

Similar News