Lok Sabha Chunav Results: बीजेपी ने बनाया महारिकॉर्ड, NOTA ने हासिल किए चौंकाने वाले वोट

लोकसभा चुनाव काउंटिंग के दिन आज एक साथ तीन रिकॉर्ड बन गए हैं।

Update: 2024-06-04 09:06 GMT

फाइल फोटो

Indore : इंदौर में लोकसभा चुनाव काउंटिंग के दिन आज एक साथ तीन रिकॉर्ड बन गए हैं। बीजेपी का सबसे ज्यादा वोट पाने का, देश में बड़ी जीत हासिल करने और NOTA का देश में सबसे वोट पाने का..। वोटों की बात करें तो अब तक 11.83 लाख से ज्यादा वोट मिल गए हैं। पिछली बार 10.68 लाख वोट मिले थे। यानी बीजेपी ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दूसरा, सांसद शंकर लालवानी की जीत के अंतर का। उन्होंने देश में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। जीत का अंतर 9 लाख के करीब पहुंच गया है। इससे पहले, 2019 में सबसे बड़ी गुजरात की नवसार सीट के नाम पर थी। वहां भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे। लालवानी ने आज यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
तीसरा नोटा का है। जिसे पहली बार देश में 2 लाख से ज्यादा वोट मिल गए हैं। यह और बढ़ सकते हैं। अब तक देश में रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। उसे 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी संजय सोलंकी हैं। उन्हें 49 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। बता दें कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी नहीं है। कांग्रेस ने चुनाव में नोटा को वोट देने की अपील की थी। पार्टी का कहना है कि हमने जो उम्मीद थी, उसे पूरा कर दिखाया है।
Tags:    

Similar News

-->