भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है: अखिलेश यादव

Update: 2024-07-17 08:52 GMT
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी में चल रहे घटनाक्रम पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है।
अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ''भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है।''

Tags:    

Similar News

-->