लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी भाजपा

Update: 2023-09-08 11:06 GMT
शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब केवल कुछ ही समय शेष रह गया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में वोटर सूचियों को अंतिम रूप देने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस दृष्टि से पूरे देशभर में वोटर पुनरीक्षण अभियान पहली सितंबर से 30 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए विस्तृत जानकारी दी। 14 सितंबर को दोपहर एक बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं इस अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यशाला में अभियान के लिए भाजपा को 17 जिलों की पांच सदस्यीय टोली उपस्थित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत जिलास्तरीय कार्यशालाएं 15 से 22 सितंबर के मध्य आयोजित की जाएंगी।
Tags:    

Similar News