नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजू जनता दल ने ओडिशा से अपने 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने सस्मीत पात्रा को पार्टी ने दूसरी बार राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. पार्टी ने सुलता देव, मानस रंजन मंगराज, डॉ सस्मीत पात्रा और निरंजन बिसी को संसद का उच्च सदन भेजने का फैसला किया है.

बीजेडी के सांगठनिक सचिव प्रणब प्रकाश दास की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि बीजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पटनायक ने चार नेताओं की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है. बता दें कि बीजेडी दूसरी बार सस्मीत पात्रा को उच्च सदन भेज रही है जबकि तीन दूसरे नेता पहली बार संसद के उच्च सदन में बतौर सदस्य जा रहे हैं.

Tags: