कड़ाके की ठंड : टी-शर्ट में कार्यकर्ताओं के साथ एलम गांव से यात्रा पर निकले राहुल

Update: 2023-01-05 05:34 GMT

पप्पू फरिश्ता

'भारत जोड़ो यात्रा' का पहले दिन से प्रथम पृष्ठ पर फूल कव्हरेज सिर्फ जनता से रिश्ता में... देखते रहें लगातार....

लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एलम गांव से आज की पदयात्रा शुरू की। वही कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष आज भारत जोड़ो यात्रा के तहत एक दिवसीय बिहार प्रवास पर रहेंगे एवं वहां यात्रा से संबंधित जनसभा को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा देश से भय और नफऱत को मिटाकर, देशवासियों को एकसूत्र में पिरोने का काम कर रही है।

Full View

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश से होकर जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार (3 जनवरी) को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस की इस यात्रा को दूसरे दलों के नेताओं का भी साथ मिला। वहीं उत्तर भारत में भी यात्रा में प्रमुख विपक्षी नेता समर्थन तो दिया लेकिन खुद शामिल होने में पीछे रहे। दिल्ली में यात्रा के दौरान शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी यात्रा में शामिल हुईं। वहीं मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए। दिल्ली में फिल्म अभिनेता कमल हासन भी इसमें शामिल हुए। इसके साथ स्वराज इंडिया के फाउंडर योगेंद्र यादव भी यात्रा के साथ जुड़े हुए हैं। मंगलवार को ही रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व चीफ एसए दुलत भी यात्रा को समर्थन देने पहुंचे।

Delete Edit


Tags:    

Similar News

-->