परशुराम जयंती पर पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे

Update: 2024-05-12 11:05 GMT
सिरोही। सिरोही शहर के केरलेश्वर महादेव मंदिर में सुमेरपुर शिवगंज के सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया। इसमें परशुराम की पूजा अर्चना की एवं पक्षियों के लिए पेड़ों पर परिंडे लगाए। पंडित कृष्ण कुमार दवे ने बताया कि समाज के वरिष्ठ सदस्य रतन लाल शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित किया। सुमेरपुर शिवगंज के सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर महाआरती की। परशुराम के जीवनी व चरित्र के प्रसंगों का वर्णन किया। विप्र बंधुओं ने पक्षियों के दाना पानी के परिंडे लगाए।

महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया। पंडित सुरेश गौड़, पंडित माधव दत्त दवे, डॉ.रवि शर्मा, महेंद्र रावल, गिरधर शर्मा, मोहनलाल बोहरा, विजय जोशी, श्रवण बोहरा, लक्ष्मण रावल, दीपक शर्मा, मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा, जगदीश बोहरा, डॉ.हिमांशु भारद्वाज, मनीष शर्मा, तरुण त्रिवेदी बामनेरा, महेंद्र दावे ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले सुबह शिवगंज में महेंद्र दवे व डॉ. रवि शर्मा, विजय जोशी के संयोजन में प्रभात फेरी निकाली, जो शहर के प्रमुख सड़कों व मंदिरों से होती हुए गजानन मंदिर पर पहुंचने के साथ विसर्जित हुई। प्रभात फेरी में सर्व समाज के लोग शामिल हुए, इसमें हरे कृष्ण ग्रुप के पार्षद मोहनलाल सोलंकी, छगन परिहार, जगदीश माली, महिपाल सिंह राणावत, ठाकुर प्रसाद श्रीमाली समेत कई लोग मौजूद थे।
Tags:    

Similar News