सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारे गए 9 नक्सली, सप्ताह भर पहले गृहमंत्री शाह ने ली थी बैठक

देखें वीडियो.

Update: 2024-09-03 08:50 GMT

फाइल फोटो

जगदलपुर: नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिरसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। इस ऑपरेशन में अब तक सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है। सर्चिंग के दौरान सुबह 10.30 बजे से ही नक्सलियों और जवानों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई थी। मुठभेड़ के बाद जवानों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। अब तक दो महिला समेत 9 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। मौक़े से जवानों ने एक SLR एक 303 व 315 रायफल व बंदूक़ बरामद किए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इलाके में माओवादियों के होने की खूफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर ऑपरेशन चलाया गया है। पुलिस ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने बताया कि माओवादियों की तरफ से रुक रुक कर लगातार गोलीबारी हो रही थी। इसके बाद मुठभेड़ में मारे गए 9 नक्सलियों की लाशें बरामद हुईं। सभी ने वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
बस्तर आईजी पी. सुंदराराज ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि डीआरजी और सीआरपीएफ़ की संयुक्त पार्टी दंतेवाड़ा एवं बीजापुर की सीमा क्षेत्र पर नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिविज़न कमेटी के माओवादियों से लड़ रही है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने बताया अभियान में शामिल सभी जवान पुरी तरह सुरक्षित हैं। जबकी माना जा रहा है की मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है लिहाज़ा सर्च अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के साथ इस साल छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ों में मारे गए नक्सलियों की संख्या 154 है।
सप्ताह भर पहले गृहमंत्री शाह ने ली थी बैठक
पिछले सप्ताह 24 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक ली थी। इसके बाद उन्होंने कहा था- 'मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूत और रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए।'
उन्होंने इसके लिए रणनीति बनाने की भी बात कही थी। शाह ने कहा था कि, हम सब का मानना है कि वामपंथी उग्रवाद हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और एक जिला छोड़कर महाराष्ट्र भी नक्सल समस्या से मुक्त हुआ है। 
Tags:    

Similar News

-->