भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Update: 2025-09-05 10:43 GMT

नई दिल्ली: टैरिफ पर तनातनी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस को लेकर बड़ा बयान दिया है. अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पोस्ट पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि लगता है कि हमने भारत और रूस को खतरनाक चीन के हाथों खो दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट के साथ SCO में राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पोस्ट की है. ट्रंप ने लिखा कि उम्मीद है कि उनका साथ लंबा और समृद्ध हो.

ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और चीन के बीच हाल ही में तिआनजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई.वहीं, रूस और चीन के बीच भी रिश्तों में मजबूती देखने को मिल रही है. ट्रंप की ये टिप्पणी साफ तौर पर अमेरिका की चिंता को दर्शाती है कि भारत और रूस जैसे अहम देश चीन के करीब आते दिख रहे हैं.

Tags:    

Similar News

null