LoC से बड़ी खबर, पाकिस्तान को भारतीय सेना ने दिया झटका

Update: 2022-07-13 02:45 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

श्रीनगर: भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। संबंधित अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बुधवार तड़के कहा कि 12-13 जुलाई की मध्यरात्रि के दौरान पुंछ सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा, "घुसपैठ की कोशिश को सीमा पर सतर्क हमारे सैनिकों ने नाकाम कर दिया।" देवेंद्र आनंद ने बताया कि इस पर पल-पल की जानकारी ली जा रही है। पुंछ जिले में जारी अमरनाथ यात्रा और इसी महीने से शुरू हो रहे आगामी बुद्ध अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सेना और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

Tags:    

Similar News

-->