लालू प्रसाद को लेकर बड़ी खबर

Update: 2022-07-04 03:44 GMT
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद शनिवार देर रात सीढ़ी से गिर गए थें। उन्हें गंभीर चोटें आई थी। उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई, जबकि कमर में भी चोट आई है। डॉक्टर ने एक माह पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। इस बीच बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ गई है और उन्हें राजधानी पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लालू प्रसाद अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे। उसी समय सीढ़ी पर पैर फिसल गया और वे गिर गए। उन्हें उठाकर बिछावन पर लिटाया गया। रात में ही डॉक्टर को दिखाया गया। तत्काल दवा देकर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश की गयी, लेकिन सुबह होते-होते उनकी परेशानी बढ़ गई। इसके बाद उनकी जांच कराई गई। एमआरआई भी कराई गई। जांच में कंधा टूटने की रिपोर्ट आई। इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। लालू प्रसाद पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

Tags:    

Similar News