लोकसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन को लेकर आ गई बड़ी खबर

Update: 2024-04-04 11:01 GMT
रांची: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार भी कुल सात चरणों में वोटिंग होनी है। वहीं झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार फेज में मतदान होंगे। गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। ऐसी अटकलें थीं कि JMM दुमका से जेल में बंद हेमंत सोरेन को चुनावी मैदान में उतारेगी। लेकिन इस सीट से नलिन सोरेन को टिकट दिया गया है। सोरेन परिवार से 'बगावत' करने वाली सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
दरअसल, JMM छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। ऐसी अटकलें थीं कि सीता के खिलाफ उनके देवर हेमंत सोरेन चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में अब इस सीट से JMM ने शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन को टिकट दिया है।
Tags:    

Similar News

-->