BIG BREAKING: अस्पताल में यूट्यूबर पत्रकार मनीष कश्यप के साथ मारपीट, देखें VIDEO...

बड़ी खबर

Update: 2025-05-19 17:59 GMT
Patna. पटना। चर्चित यूट्यूबर पत्रकार मनीष कश्यप के साथ पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में मारपीट की घटना सामने आई है। मनीष कश्यप ने आरोप लगाया है कि उन्हें अस्पताल में करीब तीन घंटे तक जूनियर डॉक्टरों द्वारा बंधक बनाकर रखा गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। जानकारी के अनुसार, मनीष कश्यप किसी मरीज की पैरवी करते हुए PMCH अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान वे अस्पताल में व्याप्त गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए वीडियो बनाने लगे, तभी ड्यूटी पर मौजूद एक महिला डॉक्टर से उनकी बहस हो गई। बहस के बाद डॉक्टरों के समूह ने मनीष का विरोध किया।


कथित रूप से उन्हें बंधक बना लिया। मनीष का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और उनका फोन भी छीनने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मनीष के समर्थक और कुछ अन्य मीडियाकर्मी अस्पताल पहुंचे। वहीं, अस्पताल प्रशासन और पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के बाद से सोशल मीडिया पर भी मनीष कश्यप के समर्थकों ने विरोध जताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Tags:    

Similar News