BIG BREAKING: पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक

बड़ी खबर

Update: 2025-04-21 17:48 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। पोप फ्रांसिस के सम्मान में समूचे देश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार देर रात कहा कि पोप फ्रांसिस के सम्मान में मंगलवार और बुधवार को देशभर में राजकीय शोक रहेगा। इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार के दिन भी देश में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। राजकीय शोक की अवधि के दौरान, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। पोप फ्रांसिस का सोमवार इटली में को निधन हो गया था।
Tags:    

Similar News