BIG BREAKING: Team इंडिया मुंबई पहुंची, फैंस ने किया ट्रैफिक जाम

देखें VIDEO...

Update: 2024-07-04 13:03 GMT

Mumbai मुंबई। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को डबल डेकर बस में बैठने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि हर जगह पर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए मौजूद हैं। इस वजह से विक्ट्री परेड अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।



भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम आज यानी 4 जुलाई को मुंबई पहुंच गई है, जहां कुछ देर में भारतीय टीम के खिलाड़ी विजय परेड में शामिल होंगे। थोड़ी देर में टीम इंडिया के खिलाड़ी मरीन ड्राइव पहुंचने वाले हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड होगी। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खिलाड़ी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरे थे। कुछ देर होटल में आराम करने के बाद टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। शाम 5 बजे के करीब भारतीय खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे।


29 जून को खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम कई दिनों तक बारबाडोस में ही तूफान के चलते फंसी रही थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह के भरसक प्रयास के चलते आज चार्टर्ड फ्लाट के जरिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंची। टीम इंडिया का स्वागत बड़े ही जोरो-शोरो के साथ किया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय टीम का कार्यक्रम तय है। पहले टीम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। इसके बाद रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड मुंबई के लिए रवाना होगी। शाम 5 बजे से मुंबई में रोड शो होगा, इसके बाद मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में टीम इस जीत का जश्न मनाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।


भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए हर कोई कुछ स्पेशल करने की कोशिश कर रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर वाटर सैल्यूट दिया गया। मरीन ड्राइव पर फैंस खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं। फैंस करीब 3-4 घंटे से वहां खड़े हैं। मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक होने वाली विक्ट्री परेड देरी से शुरू होगी। खिलाड़ी एयरपोर्ट से निकल गए हैं लेकिन उन्हें मरीन ड्राइव तक पहुंचने में टाइम लगने वाला है, क्योंकि वहां पर फैंस काफी संख्या में मौजूद हैं। विक्ट्री परेड के दौरान भी उम्मीद से ज्यादा समय लगने वाला है।
Tags:    

Similar News

-->