Mumbai. मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। रवींद्र चव्हाण को पार्टी ने निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना है। वह अब तक कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे, और पार्टी के भीतर उन्हें इस पद के लिए सर्वसम्मति से उपयुक्त माना गया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया में किसी अन्य नेता ने आवेदन नहीं किया, जिसके चलते रवींद्र चव्हाण को निर्विरोध चुन लिया गया।

उनका नाम दिल्ली हाईकमान को भेजा गया था, जिसे औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। इस नियुक्ति को आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव और राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों की रणनीति से भी जोड़ा जा रहा है, जहाँ भाजपा एक सशक्त नेतृत्व के साथ उतरना चाहती है। रवींद्र चव्हाण इससे पहले राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं और संगठन में भी मजबूत पकड़ रखते हैं। उनकी छवि एक कर्मठ और जमीन से जुड़े नेता की है, जिसे संगठनात्मक अनुभव के कारण यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Tags: