BIG BREAKING: मैनपुरी में भोले बाबा के आश्रम पहुंची पुलिस, दिया ये बयान

देखें VIDEO...

Update: 2024-07-02 18:56 GMT

Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश। मैनपुरी के DSP सुनील कुमार सिंह ने कहा, "हमें परिसर के अंदर बाबा नहीं मिले... वे यहां नहीं हैं..." पुलिस ने हाथरस में सत्संग आयोजित करने वाले 'भोले बाबा' की तलाश में मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में तलाशी अभियान चलाया, जहां आज भगदड़ मच गई जिसमें 116 लोगों की जान चली गई।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के दौरान मंगलवार को भगदड़ मचने से 122 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। सत्संग हाथरस से 47 किमी दूर फुलरई गांव में चल रहा था। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोग जमा थे। हादसे के बाद घायलों को टैंपो और बसों में हाथरस के अस्पताल लाया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों को संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
हम लोग बदायूं के बिल्सी इलाके के रहने वाले हैं। मैं अपनी भाभी और मम्मी के साथ आज ही सत्संग में आया था। सत्संग खत्म होते ही अचानक भगदड़ मच गई। जब तक मैं मम्मी को लेकर निकल पाता, लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। मैं भी गिरा, लेकिन किसी तरह उठकर बाहर भागा, तब जाकर जान बच सकी। भगदड़ के बाद पहुंचा तो देखा कि मेरी मम्मी की सांसें थम गई थीं। मेरी भाभी घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। मेरी आंखों के सामने लोगों ने मेरी मां को कुचल डाला। मैं चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन उस भगदड़ में कोई किसी की सुन नहीं रहा था। हर कोई खुद की और अपनों की जान बचाने की मशक्कत में लगा रहा।
सिकंदराराऊ सीएचसी के बाहर एक महिला अपनी बेटी की लाश से लिपटकर रो रही थी। उसने बताया- मेरी बेटी रोशनी की जान चली गई। बड़ी देर बाद उसे भीड़ में ढूंढ पाए। जब उठाया तो सांसें चल रही थीं। अस्पताल लेकर आए तो उसने दम तोड़ दिया। मेरी बेटी को सैकड़ों लोग रौंदते हुए निकल गए। हम परिवार के साथ सत्संग में आए थे। किसी का कुछ पता नहीं चल रहा है। दो लोगों के शव मेरे सामने हैं। मेरे बेटे, बहू और पोते अभी तक नहीं मिले। जलेसर से आई एक महिला ने बताया- मैं अपने पति और बेटी खुशबू के साथ सत्संग सुनने आई थी। सत्संग खत्म होने के बाद हम लोग जैसे ही निकलने लगे, लोग अचानक बाहर भागने लगे। फिर भगदड़ मच गई। मैं और मेरे पति अपनी बेटी को लेकर भागे, लेकिन लोग मेरी बेटी को रौंदते निकल गए। बेटी की जान चली गई और पति घायल हैं।
Tags:    

Similar News

-->