BIG BREAKING: पंजाब कांग्रेस में बड़े स्तर पर इस्तीफे, तीन वरिष्ठ नेताओं ने छोड़े अपने पद
बड़ी खबर
Punjab. पंजाब। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक बदलाव के संकेत मिलते हुए तीन वरिष्ठ नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। पार्टी ने तीनों नेताओं के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं और निवर्तमान दायित्वों में उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया है। साथ ही उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।