BIG BREAKING: पूर्व कांग्रेस विधायक के घर पर ED की रेड

बड़ी खबर

Update: 2024-10-11 19:05 GMT
Haryana. हरियाणा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद शुक्रवार शाम को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने समालखा से पूर्व विधायक और भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर रेड की। 4 गाड़ियों में ED की टीम छौक्कर के घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान धर्म सिंह छौक्कर अपने घर मौजूद नहीं थे। पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ के बाद करीब 2 घंटे बाद ED की टीम वापस लौट गई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने विधानसभा चुनाव से 2 दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तार के आदेश दिए थे। कोर्ट ने वार्निंग दी थी कि या तो धर्म सिंह खुद सरेंडर कर दे, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बाद धर्म सिंह ने न तो सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई। हालांकि छौक्कर ने इसके बारे में जानकारी होने से मना कर दिया था।

धर्म सिंह छौक्कर को इस विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार मनमोहन भड़ाना ने उन्हें 19,315 वोट से हरा दिया। हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन के मुताबिक धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं, फिर भी उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार,
ED
और छौक्कर को नोटिस जारी किया था। वारंट जारी होने पर भी छौक्कर ने नामांकन भरा है और खुलेआम चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यह सुनकर हाईकोर्ट ने कहा कि हैरत की बात है कि जिसे पुलिस और ED ढूंढ रही है, वह कैसे खुलेआम प्रचार कर रहा है। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार सहित ED और धर्म सिंह छौक्कर को नोटिस जारी कर 4 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।

करीब 14 माह पहले ED ने छौक्कर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग
का केस दर्ज किया था। ED के मुताबिक, छौक्कर से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का विवाद गुरुग्राम पुलिस की तरफ से दर्ज FIR के बाद शुरू हुआ। जिसमें गुरुग्राम पुलिस ने साई आइना फर्म्स प्राइवेट लिमिटेड को धोखाधड़ी का आरोपी बनाया। इस केस में कहा गया कि इस फर्म ने 1,497 लोगों से घर के बदले 360 करोड़ रुपए ले लिए। इन लोगों को दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम के सेक्टर 68 में घर बनाकर देने का भरोसा दिया गया। हालांकि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। इसी मामले में 5 महीने पहले
ED
ने उनके बेटे सिकंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। जो अभी तक जेल में है। पिछले साल जुलाई में छौक्कर के आवास, साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड (अब माहिरा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड), माहिरा ग्रुप की अन्य कंपनियों और कुछ अन्य के ठिकानों पर छापे मारे थे। गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और ऑफिस को ED ने सीज किया था। इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज G वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी।
Tags:    

Similar News

-->