दंतेश्वरी देवी की महानवमी पर दी गई पूर्णाहुति

छग

Update: 2024-10-11 18:23 GMT
Dantewada. दंतेवाड़ा। शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर दंतेश्वरी मंदिर में दंतेश्वरी देवी की डोली जगदलपुर के लिए विदा की गई। इस दौरान फूलों से सुसज्जित रथ में देवी को जगदलपुर रवाना किया गया। नगरवासियों द्वारा भावपूर्ण वातावरण में अपनी आराध्य देवी को विदा किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष देवी की डोली बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर जाती है। दंतेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को महा भंडारा आयोजित किया गया।


इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चला। प्रसाद ग्रहण करने भक्तों में होड़ देखी गई। जिले के ग्राम नकुलनार में शारदीय नवरात्र के दौरान श्री दुर्गा की स्थापना की गई। इस दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानवमी के मौके पर यज्ञ अनुष्ठान किया गया। इस दौरान पूर्णाहुति दी गई। इसके उपरांत महा भंडारा आयोजित किया गया। जिसका बड़ी संख्या में भक्तों ने लाभ उठाया।
Tags:    

Similar News

-->