New Delhi. नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. एक अधिकारी ने रविवार को ये जानकारी दी।


रक्षा सूत्रों ने यहां बताया कि भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का यहां एक सरकारी अस्पताल में हृदयाघात के बाद निधन हो गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आईसीजी के एक कार्यक्रम में भाग लेने जाना था, लेकिन बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें दिन में सरकारी राजीव गांधी सामान्य अस्पताल (आरजीजीएच) में भर्ती कराया गया। उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी। सिंह, जो दिवंगत डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी पर एक स्मारक सिक्का जारी करने के लिए तमिलनाडु सरकार के एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे, पाल के निधन की खबर सुनकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अस्पताल पहुंचे।
Tags: