BIG BREAKING: सड़कों पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल, BMW से 360 डिग्री ड्रीफ्ट

देखें VIDEO...

Update: 2025-07-04 16:20 GMT
Noida. नोएडा। सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी हरे रंग की BMW स्पोर्ट्स कार से बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहा है। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-44 का बताया जा रहा है। घटना 3 जुलाई दोपहर करीब 2:45 बजे की है, जो सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में दिखाई देता है कि गाड़ी धीरे-धीरे सड़क के बीच रुकती है, फिर ड्राइवर सीट के बगल में बैठा शख्स बाहर निकलकर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करता है। इसके बाद चालक तेज स्पीड में गाड़ी को 360 डिग्री तक गोल-गोल घुमाकर स्टंट दिखाने लगता है। इस दौरान तेज धुआं निकलता है।


सड़क पर मौजूद अन्य वाहन भी रुक जाते हैं। चश्मदीदों के अनुसार, स्टंट करीब 20 सेकंड तक चला, जिसमें कार चालक ने अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाल दिया। सड़क सुनसान नहीं थी, बल्कि व्यस्त इलाके में यह हरकत की गई, जहां हर घंटे सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। गनीमत रही कि किसी वाहन से टक्कर नहीं हुई। कार नंबर HR98-TC00409 के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी की पहचान शुरू कर दी है। अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में है।
Tags:    

Similar News