BIG BREAKING: कर्नल सोफिया ने फिर पाकिस्तान को किया बेनकाब

देखें VIDEO...

Update: 2025-05-10 13:24 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम लागू करने का फैसला हुआ है। पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने दोपहर भारतीय DGMO को फोन किया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने पर सहमति बनी। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीनों सेना के प्रमुखों के साथ बैठक खत्म हुई। वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने समकक्ष एस जयशंकर को फोन करके पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने की अपील की थी। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई करते हुए जानबूझकर आम नागरिकों और चिकित्सा केंद्रों को निशाना बना रहा है।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF 17 से हमारे S400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह से गलत है। दूसरे, उसने एक गलत सूचना अभियान भी चलाया कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हमारे हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया, उसकी यह दावा भी पूरी तरह से गलत है। तीसरे, पाकिस्तान के गलत सूचना अभियान के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया गया, यह भी पूरी तरह से गलत है। पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्य का एक बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है..."
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 'पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने जेएफ-17 से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस
मिसाइल बेस
को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह गलत है। दूसरा, उसने यह भी गलत प्रचार किया कि हमारे सिरसा, जम्मू, पठानकोट, बठिंडा, नलिया और भुज के हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचा, जो भी पूरी तरह गलत है। तीसरा, पाकिस्तान के गलत प्रचार के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचा, जो भी पूरी तरह गलत है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्यों का एक सुंदर प्रतिबिंब है।'
आपको बता दें कि यह पूरी परिस्थिति पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बाद से निर्मित हो रही है। इस हमले में कुल मिलाकर 28 लोग मारे गए थे। भारतीय सेना ने इस हमले के जिम्मेदार आतंकियों से बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इसमें कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार सीमा पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी और गुरुवार शाम को रॉकेट्स से हमला कर दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'भारत सरकार के प्रवक्ता की तरफ से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ, मैं इसका स्वागत करता हूं। अगर 2-3 दिन पहले ये हुआ होता तो हमने जो कीमती जानें गवाई वो नहीं होता। अब जम्मू-कश्मीर सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि जहां-जहां नुकसान हुआ है उसका मुआयना करें और लोगों को राहत पहुंचाना शुरू करें। जिनकी जान गई है हम उनके परिवार के गम में शरीक होकर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश करेंगे।'
Tags:    

Similar News