BIG BREAKING: एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट को उड़ान से पहले मेडिकल इमरजेंसी

बड़ी खबर

Update: 2025-07-04 17:49 GMT
New Delhi/Bengaluru. नई दिल्ली/बेंगलुरु। एयर इंडिया की बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI2414 4 जुलाई की सुबह उस वक्त देरी का शिकार हो गई, जब उड़ान भरने से ठीक पहले फ्लाइट के पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पायलट को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद एयरलाइन ने वैकल्पिक पायलट की व्यवस्था कर फ्लाइट को संचालित किया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि, “हमारे एक पायलट को फ्लाइट से ठीक पहले मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा, जिससे वह उड़ान संचालित नहीं कर सके। उन्हें तात्कालिक रूप से एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।”


सूत्रों के मुताबिक, पायलट को फ्लाइट AI2414 के लिए ड्यूटी पर रोस्टर किया गया था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। एयर इंडिया ने फ्लाइट की सुरक्षा और संचालन को प्राथमिकता देते हुए दूसरे कॉकपिट क्रू की मदद से उड़ान को मंजिल की ओर रवाना किया। एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, "हमारी तत्काल प्राथमिकता पायलट और उनके परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान करना है ताकि वह शीघ्र स्वस्थ हो सकें।" फ्लाइट को बाद में देरी से रवाना किया गया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए।
Tags:    

Similar News