BIG BREAKING: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया
देखें VIDEO...
Mumbai. मुंबई। फिल्म और टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। सूत्रों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। शेफाली जरीवाला को खासतौर पर उनके लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ के लिए जाना जाता है।
जिसने उन्हें देशभर में प्रसिद्धि दिलाई थी। इसके अलावा वह रियलिटी शोज़ और टेलीविजन सीरियल्स में भी नजर आती रही हैं। फिलहाल परिवार की ओर से उनके निधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया मुंबई में पूरी की जाएगी। मनोरंजन जगत के कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।