Madhya Pradesh. मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश सरकार ने रात 12 बजे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 18 और राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के 8 अधिकारियों के बड़े तबादले किए हैं। इन अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, अपर संचालक और अनुविभागीय अधिकारी के पदों पर तैनात किया गया है। आदेश के अनुसार, IAS के 14 और RAS के 8 अफसरों को जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। कई जिलों में सीईओ के साथ IAS अधिकारियों को अपर कलेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
IAS अधिकारियों में प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
संजना जैन – सीईओ जिला पंचायत सतना और अपर कलेक्टर मैहर
जगदीश कुमार गोमे – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली
हरसिमरन प्रीत कौर – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी
अंजली जोसेफ जोनाथन – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा
सोजान सिंह रावत – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर
सृष्टि देशमुख गौड़ा – अपर कलेक्टर खंडवा
निधि सिंह – अपर श्रम आयुक्त
हिमांशु जैन – सीईओ जिला पंचायत नर्मदापुरम
सर्जना यादव – सीईओ जिला पंचायत सीहोर और अपर कलेक्टर जबलपुर
वैशाली जैन – सीईओ जिला पंचायत रतलाम और अपर कलेक्टर
दिव्यांशु चौधरी – सीईओ जिला पंचायत डिंडोरी और अपर कलेक्टर
सृजन वर्मा – सीईओ जिला पंचायत बुरहानपुर और अपर कलेक्टर
इसी आदेश में RAS अधिकारियों की नियुक्तियां भी हुई हैं।
कुछ प्रमुख पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं:
शैलेंद्र सिंह सोलंकी – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी
डॉ इच्छित गढ़पाले – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़
विजय राज – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी
शैलेंद्र सिंह – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना
अनुपमा चौहान – मुख्य कार्यपालन अधिकारी शाजापुर
नम: शिवाय अरजरिया – मुख्य कार्यपालन अधिकारी छतरपुर
शाश्वत सिंह मीना – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला
अंजली शाह – मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनी
इन नए तबादलों के साथ प्रशासनिक ढांचे में सुधार और जिला पंचायतों की कार्यकुशलता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। नए नियुक्त अधिकारी अब जिला स्तरीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभालेंगे।