#Hathras भोले बाबा का फिर ढोंग, गिरफ्तारी से बचने किडनी खराब होने का कर रहा दावा

Update: 2024-07-05 01:18 GMT

यूपी UP। हाथरस Hathras में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहे नारायण साकार हरि सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का वकील एपी सिंह ने पक्ष रखा। मैनपुरी के बिछवां पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह Advocate AP Singh ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित की गई एसआईटी SIT पर उन्हें पूरा भरोसा है। जांच चल रही है। जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वह गलत है। जांच पूरी होने का इंतजार किया जाना चाहिए। उन्होंने इस घटना के पीछे बड़ी साजिश की आशंका भी जताई है। उन्होंने कहा कि भोले बाबा बीमार हैं। उनकी किडनी खराब है।

हाई ब्लड प्रेशर और हाई डायबिटीज के भी वह मरीज हैं। कहा कि रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भोले बाबा की तरफ से आभार जताते हैं। उन्होंने समय रहते एक्शन लिया और लोगों को राहत दिलाई। उन्होंने दावा किया कि भोले बाबा कहां है यह उन्हें पता नहीं है। वह अपने आश्रम में होंगे। भोले बाबा का खुद का कोई आश्रम नहीं है। उन्होंने सब कुछ समर्पित कर दिया है।

एपी सिंह ने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट में उनका पक्ष रखने के लिए अप्वॉइंट किया गया है। उन्होंने भोले बाबा के लापता होने और उनकी तरफ से कोई बयान न देने के सवाल पर कहा कि मक्का मदीना में 1000 लोगों की मौत हुई। किसी ने कोई बयान नहीं दिया। 121 लोगों की मौत हुई है यह सभी लोग भोले बाबा के परिवार से जुड़े लोग हैं। भोले बाबा इन सब की मौत पर दुखी हैं।

एपी सिंह ने कहा, अलीगढ़ में अस्पताल ब्राह्मण के दौरान एक घायल महिला ने उन्हें जानकारी दी कि सत्संग समाप्त होने बाद कुछ ऐसे लोग आ गए थे जो धक्के मार रहे थे। लोगों को पीट रहे थे। इन्हीं लोगों ने भगदड़ फैलाई। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कोई बड़ी साजिश है। ऐसा उन्होंने दावा किया।


Tags:    

Similar News

-->