भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने 14वें दिन की शुरुआत कोच्चि से की

Update: 2022-09-21 01:29 GMT

'भारत जोड़ो यात्रा' का पहले दिन से प्रथम पृष्ठ एवं jantaserishta.com पर फूल कव्हरेज सिर्फ जनता से रिश्ता में... देखते रहें लगातार....

केरल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत कोच्चि से की। साथ में राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी हैं. दरअसल कांग्रेस ने इस अभियान की शुरुआत कन्याकुमारी से की थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के 14 दिन पूरे हो चुके हैं। पार्टी इस यात्रा के दौरान देशभर के जमीनी स्तर के लोगों के साथ संवाद करने की कोशिश में लगी है। राहुल के इसी यात्रा पर प्रशांत किशोर ने अपनी बात रखी है। हालांकि, कांग्रेस के तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Delete Edit

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत बीजेपी शासित राज्य से करनी चाहिए थी, बेहतर होता कि कांग्रेस पार्टी अपनी भारत जोड़ो यात्रा गुजरात, यूपी या एमपी से शुरू करती। या फिर उन राज्यों से जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

दरअसल, मंगलवार को महाराष्ट्र बीजेपी के पूर्व विधायक ने विदर्भ को अलग राज्य हासिल करने की रणनीति तैयार करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन की थी। इसी कार्यक्राम में प्रशांत किशोर अपनी बात रख रहे थे। कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लोगों में आशा है, तो एक अलग विदर्भ राज्य के विचार को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस आंदोलन केंद्र तक पहुंचना चाहिए। इसका राष्ट्रीय प्रभाव होना चाहिए। अभियान समाज से उभरना चाहिए। किशोर ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में काम करना बंद कर दिया है और वे अब लोगों के लिए काम करना चाहते हैं न कि किसी पार्टी के लिए।

Tags:    

Similar News