Bilaspur. बिलासपुर। जिला बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलोह के गांव फगोग के किसान भरतभूषण ने क्षेत्र का नाम चमकाया है। भरतभूषण को इस बार किसान आवार्ड के लिए चुना गया है। उन्हें यह आवार्ड कंद फसलों की बेहतर पैदावार के साथ ही किसानों को इन कंद फसलों की खेती करने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए मिल रहा है। भरतभूषण अब तक कई किसानों को इन फसलों की खेती करने के लिए जागरूक कर चुके हैं, जिसके चलते उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय कंद फसल अनुसंधान संस्थान केरल के त्रिवनतपुरम में 27 जुलाई को अपना 63वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस मौके पर एडिशनल चीफ सेक्ट्ररी एंड एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमीश्रर मिनहाज आलम मुख्य अतिथि होंगे। स्पेशल एग्रीकल्चर सेक्ट्ररी आईएएस टीवी सुभाष विशेष अतिथि होंगे, जो कि देश के आठ किसानों को कंद फसलों की बेहतर पैदावार के लिए सम्मानित करेंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश से एकमात्र भारतभूषण का नाम शामिल हैं।