16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

Update: 2022-03-11 10:52 GMT

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली। पार्टी के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुला दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक आज ही होगी। इसके बाद भगवंत मान राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जाएंगे।

वहीं, भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। 
भगवंत 
मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृतक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ लेंगे।
मान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण से पहले भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे।


Tags:    

Similar News

-->