भागसूनाग से Waterfall मेन रोड धंसा

Update: 2024-08-20 10:55 GMT
Mcleodganj. मकलोडगंज। अंतराराष्ट्रीय पर्यटक स्थल भागसूनाग से वाटरफाल को जाने वाला मुख्य मार्ग लगातार बारिश के चलते धंसने शुरू हो गया है। भागसूनाग मंदिर से होते हुए वाटरफॉल को जाने वाला मुख्य मार्ग धंसने के कारण बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हंै। वहीं, इस क्षेत्र में भू-स्खलन का खतरा भी बेहद ज्यादा बढ़ चुका है। बरसात के दिनों में धर्मशाला-मकलोडगंज की इन सडक़ों पर हर साल भू-स्खलन होना आम बात हो चली है। भू-स्खलन होने के कारण यहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने पर्यटकों में भी भय का
माहौल रहता है।

प्रदेश के कांगड़ा घाटी में बीते एक सप्ताह से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण जिला मुख्यालय धर्मशाला का अपर धर्मशाला जिसे ग्लोबल सिटी मकलोडगंज के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटकों और लोगों को को इस मार्ग पर जान-जोखिम में डालकर आना जाना पड़ता है। उधर, नगर निगम धर्मशाला वार्ड नंबर दो की पार्षद मोनिका पठानिया ने बताया कि इन दिनों हो रही भरी बारिश के चलते भागसूनाग मंदिर से होते हुए वाटरफॉल को जाने वाला मुख्य मार्ग धंसने शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के इस मार्ग की मुरम्मत की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->