करवाचौथ से पहले पत्नी और फिर सिपाही पति ने दी जान, चौंकाने वाली वजह सामने आई

पुलिस से हुई शिकायत.

Update: 2024-10-19 07:47 GMT

सांकेतिक तस्वीर

औरैया: यूपी के औरैया में शुक्रवार दोपहर पत्नी के फंदा लगाकर जान देने की खबर सुनते ही रायबरेली के ऊंचाहार में तैनात सिपाही पति ने कमरे में फांसी लगा ली। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। महिला के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा औरैया पुलिस को शिकायत की है।
औरैया के बनारसी दास मोहल्ला निवासी 2021 बैच का सिपाही उपेंद्र कुमार रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र की कोतवाली में दो वर्षों से तैनात था। वह गायत्री नगर मोहल्ले में किराये के कमरे में रह रहा था। नवंबर 2023 में उसकी शादी इटावा के अजीत नगर निवासी सुबोध सिंह की बेटी संतोषी से हुई थी। शुक्रवार दोपहर ससुराल में संतोषी ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संतोषी के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। पत्नी की मौत की खबर और ससुरालियों के आरोपों की सूचना ऊंचाहार में उपेंद्र को मिली तो उसने फांसी लगा जान दे दी।
बीते साल नवंबर महीने में मृतका संतोषी की उपेंद्र के साथ शादी हुई थी। पति पत्नी दोनों ने एक ही दिन जान दे दी। पति पत्नी का एक साल भी साथ नहीं रह सका। शहर के बनारसीदास मोहल्ला निवासी उपेंद्र कुमार की शादी बीते नवंबर महीने में इटावा निवासी संतोषी के साथ हुई थी। शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हो पाया पति-पत्नी दोनों ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। दोपहर के समय पत्नी ने जहां घर पर आत्महत्या कर ली वहीं सूचना पाकर रायबरेली में ड्यूटी कर रहे पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी इस तरह शादी के बाद पति-पत्नी एक साल भी साथ जीवन व्यतीत नहीं करें और दोनों ने मौत को गले लगा लिया।
उपेंद्र कुमार ऊंचाहार कस्बे के गायत्री नगर मोहल्ले में किराये के कमरे में रहता था। शुक्रवार दोपहर उसने मकान के कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। सीओ के अनुसार ससुरालीजनों ने सिपाही व उसके परिजनों के विरुद्ध कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दे दी थी। आशंका है कि इसी बात पर सिपाही ने आत्महत्या की है।
संतोषी के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही पति उपेंद्र व ससुरालीजन संतोषी को आए दिन किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते थे। जिसको लेकर कई बार समझौता हुआ। उपेंद्र कुमार द्वारा हर बार पुलिस में होने की धमकी दी जाती थी। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने संतोषी की हत्या कर उसे अस्पताल लेकर आए और फरार हो गए। सीओ एमपी सिंह ने बताया कि महिला ने फंदा लगाया था, परिजन उसे अस्पताल लाए थे। ससुरालियों ने जो भी आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->