ब्‍यूटीशियन को धमकी, संबंध नहीं बनाने पर डरा-धमका रहा मुस्लिम युवक

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-10-14 01:50 GMT

आगरा agra news । ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक ब्‍यूटीशियन को जंगल में ले जाकर रेप की कोशिश की गई। ब्‍यूटीशियन की शिकायत पर मुनीष और उसके साथी यूनिस, आमिर और सद्दाम के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना ट्रांस यमुना पर प्रदर्शन भी किया। Rape

क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोपी मुनीष से उसकी सहेली के जरिए मुलाकात हुई थी। इसके बाद रोजाना देर रात तक वाट्सएप पर काल कर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। खुद के मुस्लिम होने की धमकी देकर परिवार को कटवाकर मार देने की बात कहता था। दो महीने पहले आरोपी साथियों यूनिस और सद्दाम और आमिर के साथ उसे जबरन पोइया के जंगल ले गया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उन्होंने भाग कर खुद को बचाया। अब लगातार उसके घर और ब्यूटी पार्लर पर आकर अभद्रता कर रहा है।

आरोपी मुनीष और उसके साथियों को कुछ दिन पूर्व थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अभद्रता पर पकड़ा था। इसके बाद से आरोपी और उसके साथी सोशल मीडिया पर एक सिपाही और थाना पुलिस के लिए गलत पोस्ट कर रहे थे। रविवार को बजरंग दल के नवल किशोर ने साथियों के साथ थाना ट्रांस यमुना पर नारेबाजी की। आरोपी द्वारा क्षेत्र में रंगदारी और महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। ट्रांसयमुना थाना प्रभारी भानु प्रताप ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


Tags:    

Similar News

-->