मजदूरी मांगने पर पीटा, मुंह पर किया पेशाब, आहत होकर युवक ने खत्म की जिंदगी

दिल दहला देने वाली खबर.

Update: 2025-03-17 04:22 GMT

सांकेतिक तस्वीर

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दबंगई का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपमान और टॉर्चर से तंग आकर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी. मजदूरी का पैसा मांगने गए इस युवक को गांव के कुछ दबंग लड़कों ने बंधक बना लिया था.
आरोपियों ने उसके मुंह पर पेशाब किया और उसकी जमकर पिटाई भी की. इससे आहत होकर युवक ने पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी. घटना के बाद युवक का फांसी लगाने का वीडियो एवं ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हो रही है. छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के थाना टिकैतनगर के गोबरहा गांव का है.
मृतक योगेंद्र मिश्र का रामू द्विवेदी पर 3500 रुपया उधार था. वह जब ये पैसे लेने गए तो रामू ने कहा अभी पैसा नहीं है बाद में ले लेना. इसपर योगेंद्र , रामू का एलईडी टीवी उठाने लगा तो उस पर विवाद हो गया और रामू के परिवार की महिला को चोट भी आई, लेकिन रामू ने कोई तहरीर नहीं दी.
इस मामले में 14 मार्च को फिर विवाद हुआ और फिर योगेन्द्र की बॉडी एक खेत में लटकी पाई गई. टिकैतनगर पुलिस तुरंत पहुंची. पोस्टमार्टम के लिए लाश भेजी गई और मुकदमा दर्ज करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया गया. फिर आज मृतक की मां का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें ये आरोप लगाया गया है कि मृतक के मुंह पर पेशाब किया गया था. इस मामले की जांच की जा रही है.
Tags:    

Similar News