बीडीसी सीता राम ठाकुर ने शुरू करवाया विकास कार्य

Update: 2026-06-05 12:12 GMT
Darlaghat. दाड़लाघाट। कुनिहार विकास खंड की दूरदराज क्षेत्र के मांगल वार्ड से नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) सीता राम ठाकुर ने शपथ ग्रहण से पहले ही विकास कार्यों की शुरुआत कर दी है। उन्होंने गांव पडयार के नेवड़ी क्षेत्र को सडक़ सुविधा से जोडऩे के लिए अपनी स्वेच्छा से जेसीबी और टिपर उपलब्ध करवाकर सडक़ निर्माण कार्य शुरू कराया है। इस सडक़ के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा
मिलेगी। सडक़ निर्माण कार्य में ग्रामीण महेंद्र लाल, सुरेश कुमार, लेख राम, निरंजन राम, बबलू, लाली जग्गा, धनी राम तथा बलदेव सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा। ग्रामीणों ने सडक़ निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य सीता राम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए खुशी जताई। सीता राम ठाकुर ने ग्राम पंचायत मांगल, बेरल और बागा करोग की समस्त जनता का चुनाव में दिए गए समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
Tags:    

Similar News